हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सहायक आयुक्त ड्रग्स उर्मिला अग्रवाल व उनके पति जितेंद्र अग्रवाल समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ पुलिस ने यह कार्रवाई 22 जुलाई को की है जबकि तहरीर 23 जून 2024 को दी गई थी। आईपीसी की धारा 279, 427 व 506 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उर्मिला अग्रवाल वेगनर गाड़ी से अपने पति जितेंद्र अग्रवाल के साथ 10 साल के बेटे को अलकनंदा अपार्टमेंट के कैंपस में गाड़ी चलाना सिखा रही थी। इस दौरान गाड़ी बैक गियर में आ गई जिसके कारण कैंपस में खड़ी गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान आसपास टहल रहे लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया। सुशील सिंहल पुत्र रामेश्वर दयाल सिंहल की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
23 जून का है मामला:
जानकारी के अनुसार मामला 23 जून 2024 का है। आरोप है कि रात 10:00 बजे हापुड़ की तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर (अब सहायक आयुक्त ड्रग्स, लखनऊ में तैनात) उर्मिला अग्रवाल अपने पति के साथ हापुड़ के अलकनंदा अपार्टमेंट के कैंपस में 10 साल के बेटे को कार चलाना सिखा रही थी। इस दौरान गाड़ी का अचानक बैक गियर लगा गया और वह अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से तेज रफ्तार कार ने पीछे खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान सुशील की नई गाड़ी मारुति ब्रेजा भी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात सहायक आयुक्त ड्रग्स उर्मिला अग्रवाल के खिलाफ हापुड़ पुलिस ने एक महीने बाद जाकर मुकदमा दर्ज किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























