👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होनहार छात्र मोहित की हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोस के ही 6 लोगोंं के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट मोहित के भाई रवि ने दर्ज कराई है।
बता दें कि होनहार छात्र मोहित की गुरुवार की सुबह भगवानपुरी के निकट बाइक सवार लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपनी मां शीला को बस पर छोड़ कर पैदल घर लौट रहा था। छात्र मोहित के पिता श्याम लाल ठेले पर सब्जी बेचते है।
पुलिस रिपोर्ट में शक्ति नगर के विक्की चौहान, संदीप, लक्की, कपिल, कमल उर्फ पुती, नैतिक को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश आयी है।
























