हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौतई में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों ने अपनी-अपनी समस्याओं से हापुड़ कप्तान को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने समस्या का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने जन चौपाल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने जन चौपाल में समस्याओं को सुना। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वह तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























