सनसनीखेज चोरी का खुलासा, लाखों का माल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हथियारबंद चोरों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर हापुड़ में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हजारों रुपए नकद, लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर, एलईडी, मोबाइल फोन तथा दो अवैध तमंचे, दो कारतूस व चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ नगर पुलिस बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी कि बुलंदशहर रोड पर स्थित टीएफसी होटल के पास चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश हापुड़ के मौहल्ला कोटला मेवातियान का जुनैद, रोहित उर्फ नईम, आसिफ व नवीकरीम का दिलशाद उर्फ पाजी है। जो शातिर चोर है। पकड़े गए शातिर चोरों ने गत दिनों हापुड़ क्षेत्र में हुई एक सनसनी खेज चोरी में अपना हाथ स्वीकार किया है। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से 32 हजार 6 सौ रुपए नकद, लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण, एक एलईडी, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























