फसल मुआवजे को लेकर किसान गरजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनिय जनपद हापुड़ ने किसानों की समस्याओं के हल करने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने तहसील धौलाना परिसर में धरना देकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनिय तहसील धौलाना अध्यक्ष राजेश शर्मा, ठाकुर भवेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोक शर्मा, मोहित रावत, पवन सोम सहित सैकड़ों किसान शनिवार को तहसील धौलाना पहुंचे और दरी विछा कर धरने पर बैठ गए। किसानों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। यूनियन की मुख्य मांगें हैं, कि किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए। गन्ने का भुगतान किया जाए और वर्षा व ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























