हापुड़ः टूटी सड़क लोगों की जान को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ की अनेक ऐसी सड़के है और रुक-रुक कर अपनी अंतिम यात्रा के अंतिम दिनों की गिनती गिन रही है और भ्रष्ट इंजीनियर प्रदेश की विकास योजनाओं को अंगूठा दिखा रहे है। ताजा मामला कुचेसर रोड चौपला का है जहां सर्विस रोड टूटने व पानी भरने से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कुचेसर रोड चौपला सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड पूरी तरह टूटी पड़ी है और स्थान-स्थान पर गड्ढ़े है। गंदे पानी की निकासी न होने से पानी ने मुसीबत को और बढ़ा दिया। तस्वीरों में साफ गंदा पानी किस तरह राहगीरों की मुसीबत बना है। नागरिकों का कहना है कि सर्विस रोड के निर्माण की अनेक बार मांग की गई है, परंतु नहीं बनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को प्रवीण शर्मा ने सड़क निर्माण की एक बार फिर गुहार लगाई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























