👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास एक जीप ने सेंट्रो कार में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित निजामपुर के पास का है जहां जीप और सैंटरो कार की भिड़ंत होने से कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586
























