👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों 1 अप्रैल शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही बाजू पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (मूटा) के महामंत्री डॉ राहुल उज्जवल ने कहा कि एक अप्रैल के दिन पुरानी पेंशन को बंद किया गया। यह पेंशन बुढ़ापे का सहारा थी। ऐसे में शिक्षकों ने एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया और अपने-अपने कार्य स्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। साथ ही सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
VIMTA LAB: 550 रु में कराएं 45 टेस्ट: 9897298411






























