हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। अष्टमी के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालु बाबूगढ़ से पैदल यात्रा कर हापुड़ के चंडी मंदिर पहुंचे और मैया को चोला और प्रसाद चढ़ाया। साथ ही मैया का आशीष लिया।
जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के होली चौक से सुबह करीब 10:00 बजे करीब 30 श्रद्धालुओं का जत्था हापुड़ के श्री चंडी मंदिर के लिए रवाना हुआ जिसमें महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, पुरुष सभी शामिल थे। भजनों पर नाचते गाते करीब साढ़े सात किलोमीटर का सफर तय कर श्रद्धालु हापुड़ के चंडी धाम पहुंचे और मैया को चोला चढ़ाकर अपनी आस्था का परिचय दिया।























