हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी के बाद अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने अभी तक कुछ खास कदम नहीं उठाया ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री पंकज गिरी के नेतृत्व में कार्यकरर्ताओं ने एक ज्ञापन अधिकारियों को दिया।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347
श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से

























