👁 0 views Views
कप्तान को देख सड़क हुई साफ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील चौपला से गढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपनी गाड़ी से क्या उतरे, उन्हें देखते ही सड़क साफ हो गई, यानि कि ठेके खोमचे वाले व अवैध टैक्सी चालक भाग खड़े हुए।
हुआ यह था कि जनपद के कप्तान अभिषेक वर्मा गाड़ी से पक्काबाग की ओर जा रहे ते कि तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर ठेके वालों का जमघट देखकर कप्तान गाड़ी से उतर गए। कप्तान तहसील चौपला की ओर पैदल ही चल दिए। कप्तान को देखकर ठेके वाले और अवैध टैक्सी चालक भाग खड़े हुए। तहसील चौपला पर ट्रैफिक दरोगा छविराम से कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान पैदा न होने पाए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























