लखीमपुर खीरी के मीट के दो धंधेबाज पुलिस ने दबोचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले मीट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पशु का 30किलो मांस व पशु कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।आरोपी जनपद लखीमपुर खीरी के गांव गदियाना के इजारेदार व दोस मौहम्मद हैं।पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























