Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर में आवारा कुत्ते दिन पर दिन खतरनाक होते जा रहे हैं। आवारा कुत्तों ने बीती रात एक गोवंश पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके बाद किसी तरह लोगों ने इकट्ठा होकर कुत्तों को वहां से भगाया। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग लापरवाही छोड़ इस ओर ध्यान दें और मामले को गंभीरता से लें।
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते गौवंश पर भौंक रहे थे। इस बीच उन्होंने गौवंश पर हमला कर दिया। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कुत्ते उन पर भी हमला करने लगे। किसी तरह लाठी-डंडों की सहायता से कुत्तों को वहां से भगाया और गोवंश का उपचार शुरू कर दिया।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288


























