हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा शुक्रवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई जो इंद्रलोक कॉलोनी से टीसीएस स्कूल से कृष्णा नगर शक्तिनगर से भगवानपुरी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां पालकी यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। चंडी मैया की एक झलक पाने को भक्त काफी उत्सुक दिखाई दिए जो आरती की थाल लेकर मैया का इंतजार कर रहे थे। इस अवसर पर भक्तों ने मैया का आशीर्वाद लिया। जगह-जगह पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया।
भोर में हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम में पालकी की पूजा-अर्चना हुई। मैया के जयकारों के साथ इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों ने मैया को पान, मिठाई, फल, फूल आदि का भोग लगाया। अपने बीच मैया को देख भक्तों की खुशी का ठिकाना ना रहा। समिति के अध्यक्ष रविंद्र उर्फ पोपट ने बताया कि शनिवार को पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर लाल कोठी से देवलोक कॉलोनी से त्यागी नगर से शेर वाली कोठी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंचकर विश्राम करेंगी। शुक्रवार को नवीन आनंद, अखिल कुमार अग्रवाल, माहेश तट्याला, दीपेश वत्स, सचिन वर्मा सर्राफ, विनीत, राजधानी विक्की, अंकित कौशिक, अमित लकड़ी, देवेश शर्मा, प्रमोद, मोहित गोयल, शुभम गोयल आदि उपस्थित रहे।

























