हापुड़ के लिए रेपिड रेल का संचालन शीघ्र शुरू हो










हापुड़ के लिए रेपिड रेल का संचालन शीघ्र शुरू हो
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ एक अन्य अत्यन्त महत्वपूर्ण नगर है तथा यह नगर जिला मुख्यालय होने के साथ ही आर्थिक संभावनाओं से भरा हुआ है। हापुड़ के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में लगभग 37 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आये हैं।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी पर बढ़ते दवाब को कम करने तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुगम एवं द्रुत आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से विभिन्न नगरों तक रैपिड रेल चलाने की परियोजनाँए बनाई गई थी। इस योजना के अंतर्गत कुल आठ परियोजनाओं का क्रियान्वयन दो चरणों में होना था। इसमें प्रथम चरण में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली गुड़गाँव-रिवाड़ी एवं दिल्ली-सोनीपत-पानीपत की परियोजना थी तथा दूसरे चरण में गाजियाबाद से हापुड़ सहित तीन अन्य परियोजनांए शामिल थीं। प्रथम चरण में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरीडोर का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का तथा आपका हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शहरी विकास मंत्री से हापुड़ तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए गाजियाबाद से हापुड़ के मध्य रैपिड रेल का कार्य शीघ्र आरम्भ कराये जाने का अनुरोध किया।

DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!