भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा नूतन नववर्ष पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित










भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा नूतन नववर्ष पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

पुराने वर्ष से अच्छा नया नव वर्ष हो जाए : वरिष्ठ कवि राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत माता अभिनंदन संगठन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में “नूतन नव वर्ष” विषय पर २२मार्च २०२३ ( चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा) को शाम 6 बजे एक बार फिर विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मंच की अध्यक्षता साहित्यकार अशोक गोयल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत माता अभिनंदन संगठन) ने किया और मुख्य अतिथि रूप किशोर गुप्ता बहजोई(वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार) के नव वर्ष के सम्बोधन और कवयित्री संध्या श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि कवयित्री बीना गोयल(प्रदेश प्रभारी भारत माता अभिनंदन संगठन)तथा कवयित्री डॉ सुनीता बहजोई आदि के रुप में महजूद रह कर मंच को गौरव प्रदान किया। मंच का संचालन कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी (अध्यक्ष, भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई) द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवि कवयित्री व साहित्यकारों ने भाग लिया और अपने सुंदर-सुंदर रचनाओं से समाज को एक नई दिशा और दशा देने का प्रयास किया।
सम्मेलन में भाग लेने वाले साहित्यकार जिनकी पंक्तियां समाज के लिए अमर सिद्ध होंगी इस प्रकार हैं संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश ,सुरेश भाई बाबूभाई धोरिया रुप सिंह अनायास , डा. सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान,विनोद कुमार शर्मा आनन्द अलवर राजस्थान ,कवि होरी लाल विनीता प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ,अर्चना वर्मा सिंह छगन लाल मुथा मुंबई,ओमप्रकाश कुन्तलपूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ अध्यापक सेवर, भरतपुर (राज.),सुनीलानंद
सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश,जुगल किशोर पुरोहित बीकानेर राजस्थान ,राजेन्द्र प्रसाद पटेल
डा, ऋचा शर्मा करनाल हरियाणा ओमप्रकाश द्विवेदी, सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद, रमेश द्विवेदी आदि। अंत में कवि रामबृक्ष बहादुरपुरी द्वारा सम्मानित साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749








Related Posts

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…

Read more

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित
error: Content is protected !!