हापुड़ का सुनार लूट व चोरी के जेवर खरीदने पर पकड़ा गया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक सुनार को जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर पुलिस ने लूट और चोरी के जेवरात खरीद कर गलाने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सुनार के कब्जे से दस लाख रुपए मूल्य के जेवर बरामद किए। पुलिस ने सुनार के साथ उस चोर को भी जेल भेजा है जो पॉश कॉलोनियों और सोसायटियों में चोरी कर जेवर उड़ाता था। चोर भी हापुड़ का ही निकला।

पहले आपको यह बता देते हैं कि हापुड़ का यह सुनार कौन है : हापुड़ के खिड़की बाजार के मोहल्ला कस्तलियान के सुभाष वर्मा का 38 वर्षीय बेटा पुनीत वर्मा है जिस पर गाजियाबाद में दो तथा गौतम बुद्ध नगर में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुनीत वर्मा सुनार का साथी हापुड़ के मजीदपुरा की गली नंबर 7 का साजिद उर्फ सलमान है जिस पर गाजियाबाद में 11 मुकदमे और गौतमबुद्ध नगर में 13 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पुनीत वर्मा और साजिद ने स्वीकार किया कि वह परस्पर गहरे दोस्त हैं और साजिद चोरी के जेवरात पुनीत वर्मा को ही बेचता था। पुनीत पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित महागुनपुरम व जैस्मिन हाई राइज सोसायटियों में बंद पड़े फ्लैटों में नकबजनी की वारदातें बढ़ गई तो थाना कविनगर पुलिस ने चोरी की वारदातों को खोलने के लिए कई टीमों का गठन किया और शातिर चोर साजिद और चोरी का माल खरीदने वाला हापुड़ का सुनार पुनीत वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गए।








  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला फ्लाईओवर के नीचे सोमवार को…

    Read more

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

    गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया
    error: Content is protected !!