भारत विकास परिषद सृजन ने दीप प्रज्वलित करके मनाया नववर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृजन शाखा के सदस्यों, महिला सदस्यो एवं बच्चों ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा को अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करके नववर्ष मनाया।
भारत विकास परिषद सृजन शाखा के सचिव सचिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमे गर्व है हमारी संस्कृति पर। शाखा के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि आज के दिन को सभी को बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहिये।
दीप प्रज्वलित करने में अंकुर सिंघल, सौरभ गुप्ता, हेमन्त मित्तल, पंकज कंसल, मोहित अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सचिन कुमार अग्रवाल, अजय बंसल, सचिन गोयल, कपिल बंसल, आदि के परिवार आगे रहे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर





























