स्वयंसेविकाओं ने बनाई रंगोली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान बुधवार को प्रथम सत्र का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ शुरू हुआl इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा एक रंगोली पता मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl रंगोली प्रतियोगिता में कुल 6 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया जिसमें पारुल सागर कथा, दीप्ति चौधरी द्वितीय, पारुल और सना तृतीय मुस्कान और इमराना को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलाl मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 12 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया जिसमें संजना प्रथम, पारुल सागर द्वितीय, सोनिया तृतीय तथा प्रीति और उपासना को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलाl इन दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम डॉक्टर सरोजिनी, शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्षा, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ के द्वारा घोषित किया गयाl द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें काजल शर्मा, शिखा मणि, पारुल, दीप्ति चौधरी, नेहा, तुलसी रानी तथा निशा ने भाग लियाl नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का संदेश दियाl इसके पश्चात डॉक्टर सरोजनी जी जो आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुरक्षा कार्यक्रम तथा कमेटी की नोडल अधिकारी है के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी विषय पर एक वक्तव्य स्वयं सेविकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गयाl जिसमें उन्होंने छात्राओं को बताया कि उन्हें हमेशा ही दोपहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट तथा हमेशा ही चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य रूप से करना चाहिएl कभी भी गाड़ी चलाते समय फोन पर बातें या टैक्स नहीं करना चाहिए तथा हमेशा ही अपनी लेन में चलना चाहिएl गाड़ियों की स्पीड भी लिमिट में होनी चाहिए तथा दो पहिया वाहनों पर दो से ज्यादा व्यक्ति ना सवारी करेंl अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो गया है तो बिना किसी बात की परवाह किए उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिएl पैदल चलने वाले यात्रियों को सड़क क्रॉस करते समय हमेशा ही जेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करना चाहिएl डॉक्टर सरोजिनी जी ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधित सभी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दें छात्राओं को यह भी बताया कि किस प्रकार से हमारे देश में हजारों लोग केवल अपनी कुछ लापरवाहीयों की वजह से अपनी जान गवा रहे हैंl जब परिवार में कोई दुर्घटना होती है तो दुर्घटना का शिकार केवल वह व्यक्ति नहीं होता बल्कि उसके पूरे परिवार को आर्थिक, भावनात्मक ने कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749





























