👁 0 views Views
PHOTO: मौके पर पहुंचे अन्य सर्राफा व्यापारी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब दिल्ली पुलिस की दो गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मी सर्राफा बाजार पहुंचे और एक सर्राफा व्यापारी को चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस फिलहाल सर्राफा व्यापारी से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस सर्राफा बाजार स्थित गंगा मार्केट में पहुंची और एक सर्राफा व्यापारी को सौ ग्राम चोरी के सोने के आभूषण खरीदने के आरोप में हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई जहां पूछताछ जारी है। सर्राफा बाज़ार में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























