हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के परिसर में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि क्षेत्र में विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा है लेकिन असलियत कुछ और ही है। क्षेत्र में सड़के नहीं बनी है और लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। जगह-जगह पड़े कूड़े की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को दूर किया जाए और सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था भी की जाए।
सोमवार को नगर पालिका परिषद पिलखुवा के परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हुए जिन्होंने जमकर हंगामा किया। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा में जबरदस्त तरीके से भ्रष्टाचार है जिसकी वजह से क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा।
























