जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार की शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में एक और कोरोना मरीज के मिलने से संख्या 5 हो गई. मरीजों का विवरण इस प्रकार है :
शिव चरनपुरा मिनाक्षी रोड हापुड़ से एक, सिंभावली के डिबुआई में एक कोरोना संक्रमित, मुदाफ़रा चौकी में एक कोरोना संक्रमित, हापुड़ के चितौली में एक कोरोना संक्रमित तथा हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है.
प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है.

























