
सैनी समाज की प्रतिभाओं को सैनी प्रतिभा सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सैनी महासभा हापुड के तत्वावधान में रविवार को हापुड में आयोजित 13वां अधिवेशन एवं सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह में वक्ताओ ने जोर देकर कहा कि समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करें।शिक्षित समाज ही हर क्षेत्र में प्रगति करता है।समारोह के मुख्य अतिथि डा. मूलचंद सैनी सहित अतिथियों ने सैनी समाज के छात्रो व छात्राओ तथा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियो को सैनी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.मूलचंद सैनी तथा कैप्टन सेवा राम सैनी आदि ने ने कहा कि समाज के विकास का मुख्य आधार शिक्षा है। शिक्षा से राजनीति, प्रशासन, खेल सहित सभी क्षेत्रों में सफलता पायी जा सकती है इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए ।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि वर्तमान में सम्मानित होने वाले बच्चों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता है कि भविष्य में सफलता पाने के बाद सभी समाज के कमजोर लोगों की सेवा करके उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, जिला महासचिव मुकेश सैनी तथा डा.मुकेश सैनी ने कहा कि 2027 में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं दलितो, बिहड़ो एवं महिला शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबाफूले की 201 वीं जयंती पर भारत सरकार उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने का कार्य करे। कार्यक्रम में शिव कुमार सैनी, पोषण लाल सैनी, सागर सैनी, मुरलीवाल, अरविंद सैनी, लाखन सैनी, अनिल सैनी, कैप्टन सेवाराम सैनी, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















