
हापुड़ में स्वाइन फ्लू का तांडव: रिटायर्ड फौजी की मौत, कुल मरीज 25 पहुंचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने से अब एक और व्यक्ति की जान चली गई है, जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है।”
“मामला हापुड़ के मोहल्ला पन्नापुरी का है, जहां 62 वर्षीय रिटायर्ड फौजी तेजवीर सिंह की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, तेजवीर सिंह को बुखार की शिकायत के बाद पहले मेरठ और फिर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनमें डेंगू और स्वाइन फ्लू दोनों की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है, जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा 25 तक पहुंच चुका है। हाल ही में एक 5 साल की बच्ची और एक 19 साल के युवक में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।”
“घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंची और परिजनों से पूरी जानकारी जुटाकर अन्य सदस्यों की जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा के अनुसार, मरीज को स्वाइन फ्लू के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।”
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















