अवैध शराब के धंधेबाजों की धर पकड़










हापुड़, अशोक तोमर (ehapurnews.com): आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के धंधेबाजों के विरूद्ध जनपद हापुड़ में चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। 

आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी बी मानिक, मनीष गुप्ता के नेतृत्व में विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई और इसी क्रम में बीति शाम आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी, विकास चौधरी, अरुण कुमार व विवेक दूबे तथा समस्त स्टाफ द्वारा क्षेत्र-1 हापुड में चमरी, कासमपुरा व भीमनगर व क्षेत्र-2 धौलाना में नरेना व पारपा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान कोई अवैध शराब बरामद नहीं की गई तथा क्षेत्र-3 गढ में बलवापुर, चकलठीरा, शेरा किशना की मडैया, अबदुलापुर, नया गाँव इनायतपुर, रेत वाली मडैया आदि गांवो में दबिश दी गई। दबिश के दौरान बलवापुर से प्रीति पत्नी कलवा के घर से लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई तथा इनायतपुर से चरन सिंह पुत्र जगगन को एक मोटर साईकिल पर एक पेटी क्रेज़ी रोमियो ब्रांड विदेशी शराब (छत्तीसगढ़ ब्रिक्री हेतु) के साथ गिरफ्तार कर थाना गढमुकतेशवर में कार्यवाही कर जेल भेज गया।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169







Related Posts

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी समाज के संगठन सैनी कल्याण विकास समिति, सैनी…

Read more

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

🔊 Listen to this जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड मेंहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन क्षेत्र संख्या 5 का क्षेत्रीय अधिवेशन हापुड में 22 फरवरी को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हापुड़ के चाह कमाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
error: Content is protected !!