👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग हैं कि सुधरने को तैयार नहीं है और आए दिन नियमों की धज्जियां उड़ा कर प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। नियमों के उल्लंघन पर लापरवाह सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि औरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। हापुड़ की मेरठ रोड की एक तस्वीर दिखाई दी जहां एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवक यातायात पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। तय संख्या से दोगुने लोगों का बाइक पर बैठना, बिना हेलमेट बाइक चलाना हादसों को न्योता देना है। ऐसी कई तस्वीरें प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से सामने आती है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225























