गांव रामपुर में हुई आनर किलिंग के रहस्य से उठा पर्दा,सगी बहन सहित तीन गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव रामपुर में एक युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अन्तिम संस्कार करने वाले मृतका के चचेरे भाई, चाचा व सगी बहन को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से हत्या करने में प्रयुक्त चुन्नी, बैडशीट, एक टूटा हुआ मोबाईल व शमशान घाट से हड्डियों के अवशेष आदि बरामद किए हैं।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि
उन्होंने समाज में बदनामी के डर से मीनाक्षी की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि में नामित व वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से हत्या करने में प्रयुक्त चुन्नी, बैडशीट, एक टूटा हुआ मोबाईल व हड्डियों के अवशेष आदि बरामद हुए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि मृतका मीनाक्षी का प्रेम प्रंसग गाँव के एक लडके से चल रहा था, काफी समझाने पर भी नहीं मानती थी तथा उस लडके से चोरी छिपे बात करती रहती थी, इससे गाँव में परिवार की काफी बदनामी हो रही थी, इससे तंग आकर हम लोगों ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई और दो फरवरी2023 की रात्री को हमने मिलकर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को मोटर साइकिल से शमशान घाट ले जाकर शव का रात में ही अन्तिम संस्कार कर दिया था।
गिरफ्तार आरोपी हैं-अनुज पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम रामपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ (चचेरा भाई),धीरू पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम रामपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड (चाचा),व सोनी पुत्री रकम सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ (सगी बहन गिरफ्तारी का स्थान :- अभियुक्त अनुज व धीरू को चितौली अन्डरपास से व अभियुक्ता सोनी को चाचा बालकिशन के घर से।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ये रहे शामिल बृजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना हाफिजपुर जनपद हापुड, निरीक्षक दिनेश चन्द थाना हाफिजपुर जनपद हापुड, उ0नि0 सतीश चन्द थाना हाफिजपुर जनपद हापुड, उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना हापिजपुर जनपद हापुड,5.80कां0 496 नितिन कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड , म०डै०कां0 415 कृष्णा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड,कां0 106 विक्रान्त थाना हाफिजपुर जनपद हापुड कां0 989 रूपेन्द्र सिह थाना हाफिजपुर जनपद हापुड,म०कां0 461 प्रियंका थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ ।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल मैदान में
























