हापुड, सीमन/सुरेश जैन: सीनियर सिटीजन कल्याण समिति हापुड ने स्वर्गीय अनिल कुमार गोयल को श्रद्धांजलि देने के लिए तुलाराम धर्मशाला में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। समिति के संरक्षक नवरत्न त्यागी, अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सैन गुप्ता, महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र कुमार गुप्ता, राजीव जैन, सुरेश चन्द जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, बिजेंद्र गर्ग, सुरेश चन्द गुप्ता (पिलखुवा ) ,रवींद्र माहेश्वरी, केशव राम सिंघल,त्रिलोक चन्द सिघल सहित सैकडों गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें सच्चा गोसेवक, दानवीर,समाज सेवी बताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखा। समिति के शोक पत्र को पढ़ा गया।उपस्थित जनों ने प्रभु से कामना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी























