होली व शब-ए-बारात साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व व शब-ए-बारात पर्व के मद्देनजर हापुड़ कोतवाली परिसर में बुधवार की शाम को हापुड़ के गिने-चुने लोगों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में शहर कोतवाल संजय पांडे ने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुल कर साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं।
सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी अपने-अपने बच्चों को सीख दें कि वे ट्रैफिक रुल का पालन करें और सड़कों पर हुड़दंग न करें। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने से बचें।
सभा में भाजपा के डा.रमेश अरोरा, प्रभात अग्रवाल, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, हरीश गाबा, भास्कर त्यागी, दानिश कुरैशी, वीरेंद्र प्रधान आदि उपस्थित थे। सभा में उपस्थित लोगों की तादाद अंगुलियों पर गिनने लायक थी।






















