सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालु बृजघाट पहुंचने शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फाल्गुन माह की सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के पौराणित तीर्थस्थल बृजघाट पहुंचाना शुरु कर दिया है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने की सम्भावना से पुलिस व प्रशासन के हाथ-पैर फूल सकते है। पुलिस, प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, वाहन पार्किंग व जाम मुक्त वाहनों के आवागमन तथा पार्किंग ठेकेदार के कारिदों से अवैध वसूली रोकने के लिए सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठा रहा है।
पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली- नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के जिस व्यक्ति को बृजघाट पार्किंग का ठेका आवंटित किया है, वह गाजियाबाद रहता है और उसके लठधारी कारिंदे पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश शुल्क वसूलते है, जिसके लिए बृजघाट के सभी प्रवेश मार्गों पर टोल लगा कर जबरन 50 रुपए प्रति गाड़ी वसूलते है और इस वसूली में टोल पर खड़े पुलिस कर्मी सहयोग करते है। लठधारी कारिंदे शराब के नशे मु धुत होते है और श्रद्धालुओं से अभद्रता करते है। श्रद्धालुओं की मांग है कि लठधारी कारिदों के शोषण से मुक्ति दिलाई जाए।
भिखारी करते है श्रद्धालुओं से अभद्रता- बृजघाट गंगा तट पर भिखारियों के दर्जनों गुट सक्रिय है। गंगा स्नान के बाद जब श्रद्धालु दान करना शुरु करते है, तो ये भिखारी श्रद्धालुओं पर मक्खियों की तरह टूट पड़ते है। ये लूट-खसौट तो करते ही है, साथ ही सामान भी गायब कर देते है।
घटिया खाद्य सामग्री-बृजघाट गंगा तट पर घटिया खाद्य सामग्री बिकती है जिसके खाने से श्रद्धालु की तबीयत भी खराब हो जाती है। मिलावटी खाद्य तेलों से तैयार होती है नमकीन, बिस्कुट, पीले बूंदी के लड्डू, पूड़ी, कचौड़ी, नकली शीतल पेय पदार्थ, बर्फ, आइसक्रीम आदि। बृजघाट पर सैम्पलिंग अभियान चलाने की जरुरत है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि से लाखों श्रद्धालुओं के सोमवती अमावस्या पर बृजघाट पहुंचने की उम्मीद है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी






























