👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली परिसर में शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों, नेताओं तथा आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हापुड़ क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने भी ब्लड डोनेट किया।
बता दें कुल मिलाकर 55 यूनिट रक्तदान किया गया जिनमें से 28 पुलिसकर्मी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान पत्रकार अमित कुमार, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, दरोगा अश्वनी, दरोगा वरुण, दरोगा ओमकार,दरोगा जब्बार, दरोगा अजब सिंह व आदि पुलिसकर्मियों तथा आम लोगों ने हिस्सा लिया।
































