हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख समाज सेवी अनिल गोयल बैंक वाले व गाजियाबाद के उनके एक मित्र नवीन कुमार की शनिवार की सुबह आगरा के निकट एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। समाजसेवी के निधन की खबर जैसे ही हापुड़ पहुंची पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व असहाय लोगों की मदद करने वाले हापुड़ पटेल नगर निवासी अनिल गोयल बैंक वाले शनिवार की सुबह अपने दामाद गाजियाबाद के एक निकट सम्बंधी नवीन कुमार के साथ बागेश्वरधाम कथा सुनने के लिए के फार्च्यून गाड़ी से जा रहे थे कि आगरा के निकट हुए एक सड़क हादसे में समाजसेवी अनिल गोयल व गाजियबाद के नवीन कुमार की मृत्यु हो गई। जबकि ड्राईवर व दामाद घायल हो गए। अनिल गोयल के निधन का समाचार जैसे ही हापुड़ पहुंचा तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि अनिल गोयल का अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा। घायल आगरा के अस्पताल में दाखिल है। अनिल गोयल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हापुड़ से अनेक लोग वृंदावन गए है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी























