आंगबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रोन्नति में लगाया धांधली का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में शासन द्वारा उन आंगनवाड़ियों को तोहफे के रूप में प्रमोशन कर मुख्य सेविका बनाने की प्रक्रिया चल रही है जो निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं और निदेशालय के मानदंडों पर उपयुक्त है। लेकिन हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा का आरोप है कि जिले में सर्वाधिक अंक होनो के बावजूद मुख्य सेविका के लिए होने वाले सत्यापन में उनका नाम हटा दिया गया है। आंगनबाड़ी पुष्पा ने बताया कि निदेशालय ने 2017 में प्रोन्नति की सूची जारी की थी जिसमें हापुड़ जिले में उनके सबसे ज्यादा अंक दिए गए थे जिसकी वजह से जारी सूची में वह टॉप पर थी। साथ ही नवंबर 2022 में विभाग द्वारा जारी मास्टर डेटा में भी उनके अंक पूरे जिले में अन्य कार्यकत्रियों से ज्यादा थे।
आंगनवाड़ी बबीता और सुमन शर्मा ने भी इस प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए धांधली का आरोप लगाया।शिकायतकर्ताओं की मांग है कि प्रोन्नति सूची की पुन: जांच और समीक्षा कराकर नई प्रोन्नति सूची जारी की जाए। साथ ही उनकी मांग है कि जब तक पुन: जांच होकर नई सूची जारी नहीं कर दी जाती, तब तक इस प्रोन्नति प्रक्रिया को रोका जाए।
































