👁 0 views Views
कानपुर की मां-बेटी के जिंदा जलने पर सपा ने दुख जताया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कानपुर देहात के एक गांव में जिंदा जली मां-बेटी की मौत पर हापुड़ सपाइयों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। सपाइयों ने शहीद स्तम्भ पर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने मां-बेटी की मौत के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है और कहा है क नौकरशाही पूरी तरह निरंकुश हो गई है और असहाय लोगों पर जुर्म ढाह रही है। इस मौके पर श्यामसुंदर भुर्जी, पदम सिंह, जयपाल, ललित बाबा आदि उपस्थित थे।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






























