हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हीरो मोटोकॉर्प टू व्हीलर चलाने वालों के लिए लेकर आया है हाइटेक 110 सीसी स्कूटर जूम… हापुड़ की प्रीत विहार पर स्थित हीरो चौक पर मौजूद ग्लोब एजेंसीज़ में हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने 110 सीसी स्कूटर जूम को लॉन्च किया। हीरो मोटोकॉर्प की i3s टेक्नोलॉजी यानी आइडियल स्टॉप सिस्टम से लैस इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ लेटेस्ट डिजिटल स्पीडोमीटर लगा है। ज़ूम स्कूटर में साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर भी दिया गया है जो स्कूटर की टेक्नोलॉजिकल प्रोफाइल को और बेहतर बनाता है। आसान और सुरक्षित सफर के लिए नए और आकर्षक स्टाइल में उतरे इस दमदार स्कूटर की कई खूबियां हैं जिसके बड़े और चौड़े टायर स्कूटर को नियंत्रण करने में सहयोग देते हैं। इस स्कूटर में एक लग्जरी फीचर है और वह है कॉर्नर बैंडिंग लाइट का… रात के समय फ्रंट लाइट के साथ-साथ साइड लाइट भी अंधेरा चीरने में मदद करेंगे जिससे आपको टर्न लेते समय अँधेरे में भी साफ दिखाई दे। इस अवसर पर एरिया मैनेजर वरुण शर्मा ने स्कूटर की खूबियों को गिनाया।
हाईटेक 110 स्कूटर ज़ूम के तीन मॉडल हैं जो भारत स्टेज-6 अनुकूल इंजन के साथ आता है। स्कूटर की लॉन्चिंग के दौरान हापुड़ के अन्नदाता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के जीएम बलदेव सिंह, नवीन अग्रवाल, अजीत, शिवम आदि उपस्थित रहे।




























