हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ पांच प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एचपीडीए ने पवन ठाकुर द्वारा गांव मंसूरपुर में लगभग 5,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, संजीव त्यागी, कुन्नू त्यागी, अशोक त्यागी, हाजी मॉमीन द्वारा गांव ततारपुर में लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सूरज, मनवीर, धर्मपाल, साबिर मलिक डीलर आदि द्वारा नई मंडी के पीछे टावर के पास सोटावली हापुड़ पर लगभग 6,000 वर्ग गज में की गई अवैध प्लाटिंग, जयकरण पुत्र मेघ सिंह द्वारा थाना हापुड़ देहात के पास लोधीपुर हापुड़ पर लगभग 5000 वर्ग गज में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता नीरज शर्मा, अंगद सिंह तथा एचपीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























