अग्रवाल महासभा के दो नामांकन पत्र निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्य हेतु भरे गए नामांकन पत्रों की रविवार को जांच की गई। चुनाव अधिकारी ने दो नामांकन पत्रों को रद्द कर निरस्त कर दिया। निरस्त नामांकन पत्रों में उप कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार गोयल निवासी ब्रह्मनान हापुड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु दीपक कुमार सिंघल पुत्र दिनेश कुमार सिंघल निवासी शिवपुरी हापुड़ का नामांकन पत्र शामिल है। सहायक चुनाव अधिकारी डा.नीनू अग्रवाल ने बताया कि उपकोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार का नामांकन पत्र प्रस्तावक सम्बधी विवरण मतदाता सूची क्रमांक 3608 द्वारा संलग्न आईडी परिचय पत्र अग्रवाल महासभा आधार कार्ड से भिन्न है। तथा दीपक कुमार सिंघल का नामांकन पत्र में अनुमोदक का नाम मतदाता सूची क्रमांक 1510 से भिन्न है। शेष सभी नामांकन पत्र सही पाएं गए है।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित






















