👁 0 views Views
जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर थाने का निरीक्षण किया और फाइलों का रख रखाव, रजिस्टर आदि को चेक किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने थाने में साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए।
शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह गढ़मुक्तेश्वर थाने पहुंची जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीओ का कहना है कि वह समय-समय पर निरीक्षण करती है और जल्द ही अन्य थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।





















