पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के भाजपाइयों ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने के संकल्प को दोहराया।
भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सारा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। वह सदैव समाज के अंतिम छोर पर बैठे मनुष्य की भी चिंता करते थे। भारतीय जनसंघ की स्थपना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अह्म भूमिका अदा की है।
इस अवसर पर उपस्थित विधायक विजयपाल, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, प्रवीण सिंहल, सुधीर शर्मा, आदि ने पंडित दीनदया उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























