हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही ने दहेज लालच में अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला के अचेत होने पर आरोपी उसे मृत मानकर मौके से भाग खड़े हुए। जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन बाबूगढ़ पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी तहरीर पर पुलिस ने सिपाही ललित तथा उसकी मां रामवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि सिंभावली के गांव भगवानपुरी निवासी पारुल की शादी 31 जनवरी 2014 को बाबूगढ़ के बछलौता निवासी ललित से हुई थी। ललित दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जो 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और पीड़िता का मानसिक तथा शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि ललित ने अपनी मां के साथ मिलकर चार फरवरी को अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि महिला इस दौरान बच गई जिसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























