हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई थी। इसी क्रम में एचपीडीए ने तीन प्रकरणों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गढ़मुक्तेश्वर में हुई जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
एचपीडीए ने इस दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास गांव सरूरपुर में खालिद पुत्र पप्पू तथा शोएब द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लगभग 6500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, राजकुमार भाटी, मोहम्मद इसरत अली तथा फराहिम द्वारा गांव अठसैनी में लगभग 8800 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हिमानी, देवेंद्र कुमार तथा सुलेमान द्वारागांव दौताई, मेरठ रोड, गढ़मुक्तेश्वर में लगभग 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता मोहम्मद हारुन, सुभाष चंद्र चौबे, प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065






















