हापुड़ की कवयित्री डा. पुष्पा को काव्य श्री सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा दिल्ली के हिंदी भवन में भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह ‘भारत के अशोक चक्र विजेता’ का भव्य लोकार्पण हुआ । यह दोहा संग्रह अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय के द्वारा संपादित है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष देश के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चन्द्रपाल शर्मा, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ इंदिरा मोहन एवं विशिष्ट अतिथि फ़िल्म गीतकार एवं साहित्यकार डॉ प्रमोद कुश ‘तनहा’ ने इस ऐतिहासिक ग्रन्थ का लोकार्पण किया तो समूचा सभागार भारतमाता की जय के नाद से गूँजने लगा।
इस अवसर पर इन ग्रन्थ के सहभागी रचनाकार -डाॅ० पुष्पा गर्ग हापुड़ को भी अंतरराष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया।इस सम्मान पर हापुड के कवियों व साहित्यकारों ने डा पुष्पा गर्ग को बधाई दी है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

























