हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसे के दौरान एनएचएआई के लेबर कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दिलीप निवासी ग्राम मांझागढ़ गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बृजघाट चेकपोस्ट के पास दिलीप सड़क पार कर रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225


























