नेत्र शिविर में 43 मोतियाबिन्द रोगी मिले
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर न्यू शिवपुरी में रविवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया।शिविर में दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने नेत्र रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया।श्री हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि रविवार को श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें 395 रोगियों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई जिन्हें चश्मा और दवाईयां फ्री दी गई।शिविर में आए रोगियों में से 43 रोगियों को मोतियाबिन्द पाया गया जिनके ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा शुगर, बीपी आदि की भी निशुल्क जांच की गई।मोतियाबिन्द पाए गये रोगियों को मंदिर समिति उन्हें दिल्ली ले जाकर फ्री ऑपरेशन कराया जाएगा।शिविर में दिल्ली लायंस आई सेंटर के डॉक्टरों ने शिविर में रोगियों की जांच की। मंदिर के प्रधान चरणजीत मुटरेजा, राजन मुटरेजा गुरदीप किशोरी, सेठी प्रदीप मुटरेजा राजीव सेठी प्रीतम पुनीत अरोड़ा राजू अरोड़ा राकेश कालरा गैलरी सचदेवा गैलरी सचदेवा रजत सेठी सुमित सेठी आदि का विशेष सहयोग रहा।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 773


























