👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में धड़ल्ले से घटिया हेलमेट बिक रहा है। गाजियाबाद में ट्रक से टक्कर लगने पर एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया जिससे उसका हेलमेट गिरते ही दूर जा गिरा। इस दौरान ट्रक का पहिया युवक के सिर से गुजर गया और उसकी मौत हो गई। बता दें कि हेलमेट घटिया क्वालिटी का था जो महज चालान बचाने के लिए पहना हुआ था। हापुड़ के बाजारों, हाईवे आदि स्थानों पर घटिया क्वालिटी के हेलमेट बिक रहे हैं जिनपर आईएसआई का मार्क नहीं है। ऐसे में इन हेलमेट का इस्तेमाल जान बचाने के लिए नहीं चालान बचाने के लिए किया जा रहा है जिसके खिलाफ विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























