हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र शिवम गुप्ता पुत्र अरुण गुप्ता का चयन न्यूक्लियर पावर डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी भाभा में प्रशिक्षु वैज्ञानिक के पद पर हुआ है जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। शिवम गुप्ता की इस सफलता पर दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चारू कपूर ने शिवम गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
शिवम गुप्ता पुत्र अरुण कुमार गुप्ता ने दीवान पब्लिक स्कूल से सत्र 2017-18 में विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल का कहना है कि शिवम शुरू से ही काफी मेहनती रहे हैं जिनका कड़ी मेहनत और परिश्रम के पश्चात न्यूक्लियर पावर डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी भाभा में प्रशिक्षु वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। यह सिर्फ स्कूल, हापुड़ जनपद की ही सफलता नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की भी सफलता है जहां शिवम गुप्ता ने इस मुकाम को हासिल कर पूरे देश में प्रदेश, जनपद व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या चारु कपूर ने शिवम गुप्ता को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























