👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार कार्यालय की तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। गुस्साए अधिवक्ताओं ने इस दौरान कहा कि तहसील कोर्ट में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं हो रहा। ऐसे में उन्होंने तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते हुए तहसीलदार कार्यालय की तालाबंदी की।
शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और तहसील में भ्रष्टाचार का जबरदस्त आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम धौलाना दिग्विजय सिंह से मांग की है कि तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़े रहे।





























