शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की छवि को धूमिल करने के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसजन कोतवाल से मिले
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शनिवार को थाना दिवस में हापुड़ कोतवाली पहुंचे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस के कार्यक्रम में अशोक शर्मा के पैर फिसलकर मंच से गिरने और उनके द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्रता को लेकर कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई। अभिषेक गोयल ने एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया हापुड़ कोतवाल संजय कुमार पांडे को अपना शिकायती पत्र सौंपा और उचित कार्रवाई करने की मांग की। अभिषेक गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी हर बार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाती है। 74वें गणतंत्र दिवस के लिए शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य तैयारियां की गईं और कांग्रेसजनों को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे। अशोक शर्मा को कार्यक्रम का किसी भी तरह का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया था। इसके बावजूद जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंच के सामने लगी कुर्सियों पर बैठने के लिए कहा। लेकिन वह मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। पार्टी प्रोटोकॉल और मंच छोटा होने के कारण उन्हें मंच पर जाने से रोका गया लेकिन जबरदस्ती मंच पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें उठाया। लेकिन वह उल्टे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष को बदनाम करने की नीयत से अशोक शर्मा ने झूठे गवाहों के साथ मिलकर प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है और सभी पदाधिकारी अशोक शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉ वीसी शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, सेवादल के प्रदेश संयुक्त सचिव राहुल शर्मा, जिला सचिव यशपाल सिंह ढिल्लोर, विवेक गोयल भट्टे वाले, शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित सैनी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, शहर सचिव भरत लाल शर्मा, एससी-एसटी विभाग के शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, शहर सचिव सुबोध शास्त्री, शहर सचिव अब्दुल कलाम, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा आदि साथी मौजूद रहे।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123






























