हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव सरूरपुर निवासी शिबली पत्नी रशीद को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई जिसके पश्चात 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस सड़क किनारे रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
ईएमटी बृजेश कुमार और आशा मधुरी को सूचना मिली कि सरूरपुर निवासी शिबली को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पर 102 एंबुलेंस पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन रेलवे फाटक के पास महिला को काफी तेज प्रसव उठा जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं जिन्हें पीएचसी सिंभावली में भर्ती कराया गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























