28 साल से मुरादनगर पुलिस से कर रहा था आंख मिचोली, पकड़ा गया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी पवन को मुरादनगर पुलिस ने मोटर चोरी के मामले में 28 साल बाद मोदीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पवन मोदीनगर में अपना नाम बदलकर रह रहा था जिसने अपना नाम रमेश रख लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पवन उर्फ रमेश को मोदीनगर के जगतपुरी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
मुरादनगर के गांव रावली निवासी श्रीकृष्ण की ट्यूबवेल से 1995 में साढे सात हॉर्स पावर की मोटर चोरी हुई थी जिसका आरोप पवन पर लगा था। पुलिस ने पवन को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर बाहर आने के पश्चात पवन न्यायालय में पेश नहीं हुआ और अपना नाम बदलकर परिवार के साथ गांव छोड़ दिया और मोदीनगर में रहने लगा। न्यायालय ने पवन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए लेकिन वह पेश नहीं हुआ। कुर्की की कार्रवाई के आदेश भी जारी हुए साथ ही न्यायालय ने पुलिस को आरोपी को पकड़ने की हिदायत दी जिसके पश्चात मुरादनगर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!